Last updated: September 1st, 2026 at 10:33 am

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तल्खी चर्चा में आ गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई एक ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने 1 सितंबर को एक्स पर SCO सम्मेलन से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट कीं। पोस्ट में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ दिखाया गया। साझा की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी नजर नहीं आए। आरोप है कि मूल ग्रुप फोटो को क्रॉप करके पोस्ट किया गया।
PM मोदी के अकाउंट से सामने आई पूरी तस्वीर
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई SCO सम्मेलन की ग्रुप फोटो में सभी प्रमुख नेता नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद हैं।
यही अंतर दोनों देशों की ओर से साझा की गई तस्वीरों को लेकर चर्चा का प्रमुख कारण बना है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पाकिस्तान की पोस्ट में तस्वीर के क्रॉप किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।
SCO मंच पर आतंकवाद के खिलाफ PM मोदी का संदेश
तस्वीर को लेकर विवाद के बीच SCO सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को भी अहम माना जा रहा है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के साथ-साथ उसके वित्तीय स्रोतों पर भी रोक लगानी होगी।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में दोहरे मानदंड नहीं अपनाने की बात कही। भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाता रहा है।
ऐसे में SCO सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद पर दिए बयान और पाकिस्तान की ओर से साझा की गई ग्रुप फोटो में उनके नजर नहीं आने को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है
![]()
Comments are off for this post.