Human Live Media

HomeCrimeसीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CSP लूटकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, चार बदमाश गिरफ्तार

सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CSP लूटकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, चार बदमाश गिरफ्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में सीएसपी संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया
images (18)

बिहार के सीतामढ़ी जिले में सीएसपी संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Table of Contents

    पुलिस के अनुसार, रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी गांव में दो दिन पहले सीएसपी संचालक से लूट की वारदात हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।

    जांच के दौरान नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हुसैना पुल के पास कुछ संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरोह का मुख्य आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।

    पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस का दावा है कि घिरने पर मुख्य आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

    घायल आरोपी की पहचान फेकन कुमार के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार अन्य आरोपियों में चंदन कुमार, कमलेश कुमार, अविनाश कुमार और लड्डू कुमार शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और लूटी गई सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.