Human Live Media

HomeNewsसोनम वांगचुक के इलाज पर परिवार ने उठाए सवाल, पत्नी ने दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की

सोनम वांगचुक के इलाज पर परिवार ने उठाए सवाल, पत्नी ने दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के इलाज को लेकर नया विवाद सामने आया है। उनकी पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग
images (60)

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के इलाज को लेकर नया विवाद सामने आया है। उनकी पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर वांगचुक को किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने इलाज की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने पर चिंता जताई है।

Table of Contents

    पत्र में कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल जांच रिपोर्ट की डिजिटल और हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई। साथ ही, पिछले कई दिनों से वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे निजी चिकित्सकों को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इन परिस्थितियों के कारण परिवार ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

    गीतांजलि डी. अंगमो ने यह भी दावा किया कि हालिया जांच में सोनम वांगचुक का पोटेशियम स्तर पहले की तुलना में काफी कम पाया गया, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरण की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

    उधर, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने के बाद अस्पताल परिसर और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है तथा कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश, चिकित्सकीय सलाह और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल ले जाने की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और बल प्रयोग या हिरासत में लेने जैसे आरोप सही नहीं हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक का इलाज जारी है। वहीं, परिवार की ओर से दूसरे अस्पताल में स्थानांतरण की मांग के बाद इस पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

    Loading

    Comments are off for this post.