Last updated: June 30th, 2026 at 05:51 am

बिहार के पटना जिले के बिहटा क्षेत्र से कुख्यात अपराधी और कथित पांडव सेना के सरगना संजय सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा के दौरान बिहटा रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।
इस बीच संजय सिंह की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उनके गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बताया जाता है कि संजय सिंह के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं और सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं।
यदि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो इसे पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जाएगा। फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
![]()
Comments are off for this post.