Last updated: July 4th, 2026 at 03:59 am

ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर स्थित नॉर्थस्टोव शहर में धार्मिक स्थल के लिए आरक्षित भूमि के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय हिंदू समुदाय को मंदिर निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल सकी, जबकि संबंधित भूखंड चर्च नेटवर्क और एक मुस्लिम संगठन को दीर्घकालिक लीज पर आवंटित कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदू समाज नॉर्थस्टोव (HSN) ने इस जमीन पर मंदिर, इंटरफेथ सेंटर और वेलनेस सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, स्थानीय परिषद (काउंसिल) ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि काउंसिल ने संबंधित भूमि चर्च और मुस्लिम समुदाय के संगठन को 999 वर्षों की लीज पर आवंटित कर दी है। इस फैसले के बाद नॉर्थस्टोव में रहने वाले करीब 150 हिंदू परिवारों ने निराशा व्यक्त की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चर्च और मुस्लिम समुदाय के लिए धार्मिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि हिंदू समुदाय के पास अब तक कोई स्थायी मंदिर नहीं है। ऐसे में उन्हें पूजा-अर्चना के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है।
वहीं, मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि बढ़ती आबादी को देखते हुए नियमित नमाज और धार्मिक गतिविधियों के लिए स्थायी स्थान की आवश्यकता थी। दूसरी ओर, हिंदू संगठनों का मानना है कि उनके प्रस्ताव पर समान अवसर के सिद्धांत के तहत विचार किया जाना चाहिए था। यह मामला अब स्थानीय स्तर पर धार्मिक सुविधाओं के समान वितरण और समुदायों के बीच संतुलित प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।
![]()
Comments are off for this post.