Human Live Media

HomeNews‘मैं खुद शेर हूं’, सुरक्षा और राजनीतिक निशाने के सवाल पर लालू यादव का जवाब; तेजस्वी के नेतृत्व पर भी दिया बयान

‘मैं खुद शेर हूं’, सुरक्षा और राजनीतिक निशाने के सवाल पर लालू यादव का जवाब; तेजस्वी के नेतृत्व पर भी दिया बयान

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक
images (27)

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक विरोधियों के आरोपों को लेकर बेबाक प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है और वे किसी भी राजनीतिक चुनौती से घबराने वाले नहीं हैं।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राजनीतिक रूप से निशाना बनाए जाने के सवाल पर लालू यादव ने मुस्कुराते हुए कहा, “टारगेट करने दीजिए।” वहीं, जब उनसे सुरक्षा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं।”

    पत्रकारों ने जब नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल किया तो लालू प्रसाद यादव ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हां, सब चुप हैं।” वहीं, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी के संचालन को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि उन्हें तेजस्वी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

    गौरतलब है कि हाल ही में बिहार सरकार ने लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दोबारा Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। इससे पहले जून महीने में दोनों नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने इस फैसले का विरोध किया था और इसे राजनीतिक प्रेरित कार्रवाई बताया था।

    उस समय विरोध स्वरूप लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने सरकारी सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर सुरक्षा के लिए मौजूद रहे थे।

    इससे पहले लालू यादव ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कराने के आदेश और सुरक्षा में कटौती को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की थी। बाद में सुरक्षा बहाल किए जाने पर उन्होंने कहा था कि सरकार अपने पहले के फैसले से पीछे हटने को मजबूर हुई।

    बिहार की राजनीति में सुरक्षा और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में लालू प्रसाद यादव का यह बयान एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

    Loading

    Comments are off for this post.