Last updated: July 17th, 2026 at 10:51 am

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रही। इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मुलाकात करने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। कांग्रेस ने इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग फिर उठाई।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली से जुड़े विवादों ने बड़ी संख्या में छात्रों को प्रभावित किया है और इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
कांग्रेस का आरोप है कि कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सामने आई अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है। पार्टी का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
दूसरी ओर, सोनम वांगचुक ने आंदोलन के दौरान सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर है।
गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने भी जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया था। अब कांग्रेस के समर्थन के बाद इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
![]()
Comments are off for this post.