Last updated: July 24th, 2026 at 12:25 pm

New Delhi: NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को अहम बैठक हुई। दिल्ली के विट्ठल हाउस में आयोजित यह बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें दोनों पक्षों ने आंदोलन और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
आंदोलन शुरू होने के बाद यह सरकार और CJP के बीच दूसरी औपचारिक वार्ता थी। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जबकि CJP की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका ने संगठन का पक्ष रखा।
बैठक से पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्पष्ट किया था कि संगठन अपनी प्रमुख मांगों से पीछे नहीं हटेगा। उनका कहना था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना आंदोलन समाप्त करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इसे देशभ
र के छात्रों और युवाओं का आंदोलन बताते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है।
बताया गया कि पहले यह बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रस्तावित थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसका स्थान बदलकर विट्ठल हाउस कर दिया गया। निर्धारित समय पर दोनों पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा हुई, हालांकि बैठक के बाद किसी भी पक्ष की ओर से किसी अंतिम सहमति या समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।
फिलहाल, सरकार और आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के बीच संवाद जारी है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली अगली बातचीत और सरकार के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
![]()
Comments are off for this post.