Human Live Media

HomeNewsकारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मौसम खराब होने से सड़क मार्ग से द्रास रवाना

कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मौसम खराब होने से सड़क मार्ग से द्रास रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रीनगर पहुंचे, जहां से वह 27वें कारगिल विजय दिवस समारोह
WhatsApp Image 2026-07-26 at 11.10.28 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रीनगर पहुंचे, जहां से वह 27वें कारगिल विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए द्रास रवाना हुए। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया।

Table of Contents

    पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री को हेलीकॉप्टर के जरिए द्रास जाना था, लेकिन खराब मौसम और उड़ान के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण इस योजना में बदलाव करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से द्रास की यात्रा शुरू की।

    द्रास में आयोजित दो दिवसीय कारगिल विजय दिवस समारोह के दौरान वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समारोह में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन और कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

    कारगिल विजय दिवस हर वर्ष देश के उन जांबाज सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को पराजित कर भारत की सीमाओं की रक्षा की थी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से वीर जवानों के बलिदान को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

    Loading

    Comments are off for this post.