Last updated: September 6th, 2026 at 03:02 pm

मधुबनी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने राज पैलेस परिसर स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मिथिला परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में आरती की और प्रदेश में शांति, समृद्धि तथा विकास की कामना की।
महेंद्र राम ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित
कामाख्या मंदिर में पूजा संपन्न करने के बाद बाहर निकलते समय राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार महेंद्र राम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सम्मानित किया।
SSB कैंप में सीमा सुरक्षा पर हुई बैठक
इसके बाद मुख्यमंत्री एसएसबी कैंप पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। बैठक में सीमा से जुड़े विभिन्न सुरक्षा मुद्दों और संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सीमा सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी ली और बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
निजी कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए CM
एसएसबी कैंप में बैठक समाप्त होने के बाद सम्राट चौधरी हेलीपैड पहुंचे। वहां से वे राजनगर प्रखंड के पिलखवार गांव के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री पिलखवार गांव में आयोजित श्राद्ध कर्म के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की गई थीं।
![]()
Comments are off for this post.