Human Live Media

HomeStateBiharLJP रामविलास ने निशांत मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी नियुक्त

LJP रामविलास ने निशांत मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी नियुक्त

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए निशांत कुमार मिश्रा को बिहार प्रदेश का मीडिया प्रभारी
1000542816_1788700870

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए निशांत कुमार मिश्रा को बिहार प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना की ओर से जारी पत्र में नियुक्ति की जानकारी दी गई।

Table of Contents

    चिराग पासवान के निर्देश पर हुई नियुक्ति

    पार्टी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर निशांत कुमार मिश्रा को बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

    निशांत मिश्रा पटना के पटेल नगर के रहने वाले बताए गए हैं। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि नई भूमिका में वे संगठन की मीडिया गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने और पार्टी के पक्ष को प्रभावी ढंग से सामने रखने में योगदान देंगे।

    एक दिन पहले अरुण भारती को मिली थी जिम्मेदारी

    LJP रामविलास ने इससे एक दिन पहले भी संगठन से जुड़ी एक अहम नियुक्ति की थी। पार्टी ने सांसद अरुण भारती को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया था। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने 5 सितंबर को जारी पत्र में बताया था कि चिराग पासवान के निर्देश पर अरुण भारती को पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पार्टी ने उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जाहिर की कि उनके नेतृत्व में पंजाब में संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.