Human Live Media

HomeStateBiharJDU Training Program: नीतीश कुमार ने किया जेडीयू विधायकों-एमएलसी के विशेष प्रशिक्षण का उद्घाटन, सदन की कार्यवाही का दिया जाएगा ज्ञान

JDU Training Program: नीतीश कुमार ने किया जेडीयू विधायकों-एमएलसी के विशेष प्रशिक्षण का उद्घाटन, सदन की कार्यवाही का दिया जाएगा ज्ञान

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने विधायकों और विधान पार्षदों के लिए शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। पटना
1200-675-27658325-772-27658325-1789698543150

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने विधायकों और विधान पार्षदों के लिए शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। पटना स्थित पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Table of Contents

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और निशांत कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। पार्टी के विधायक और विधान पार्षद भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

    विधायकों को सिखाई जाएगी संसदीय कार्यप्रणाली

    इस विशेष प्रशिक्षण में संसदीय कार्यप्रणाली के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यवाही और विधायी प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

    विधायकों और एमएलसी को सदन में सवाल पूछने, विधायी विषयों को उठाने और अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से रखने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।

    कानून और बजट से जुड़े विषयों पर भी प्रशिक्षण

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में कानून बनने की प्रक्रिया, विधेयकों पर चर्चा और उनमें संशोधन से जुड़े पहलुओं पर भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बजट और बिहार की अर्थव्यवस्था जैसे विषयों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया है।

    नए जनप्रतिनिधियों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया है, जिसके जरिए उन्हें सदन में सवाल पूछने और अपनी बात रखने का अभ्यास कराया जाएगा।

    संजय झा ने बताया प्रशिक्षण का उद्देश्य

    जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद विधायकों और विधान पार्षदों की संसदीय कार्यप्रणाली को लेकर समझ को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के जरिए जनप्रतिनिधियों को सदन में अपनी भूमिका अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी। पार्टी की ओर से आयोजित यह विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम पूरे दिन चलेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.