Human Live Media

HomeStateBiharपटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, फतुहा में रोड शो कर बोले- जब बुलाएंगे, हम हाजिर रहेंगे

पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, फतुहा में रोड शो कर बोले- जब बुलाएंगे, हम हाजिर रहेंगे

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह
Annat_Singh

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बुधवार को एक बार फिर जनसंपर्क अभियान के जरिए अपनी सक्रियता दिखाई। उन्होंने पटना से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की और फतुहा समेत कई इलाकों में पहुंचकर जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया। फतुहा में अनंत सिंह ने रोड शो भी किया।

Table of Contents

    फतुहा में रोड शो, समर्थकों ने किया स्वागत

    अनंत सिंह की यात्रा पटना से शुरू होकर फतुहा, खुसरूपुर, सालिमपुर, चंपापुर और बख्तियारपुर के अलग-अलग इलाकों से होकर आगे बढ़ी। फतुहा पहुंचने पर महारानी चौक से रोड शो शुरू हुआ, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए दरियापुर तक गया।

    रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ नजर आए। जगह-जगह लोगों ने अनंत सिंह का स्वागत किया। समर्थकों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा, “आप लोग जब भी बुलाएंगे, हम हमेशा हाजिर रहेंगे।”

    JDU के नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह का समर्थन

    पटना स्नातक सीट पर जेडीयू ने मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। वहीं जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

    अनंत सिंह पहले ही नीरज कुमार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने नीरज के साथ अपने राजनीतिक विवाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके खिलाफ प्रचार किया गया था। इसी के बाद उन्होंने नीरज के बजाय अनुज सिंह के समर्थन का फैसला किया।

    पटना स्नातक सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

    अनंत सिंह की लगातार सक्रियता ने पटना स्नातक सीट के चुनाव को और चर्चा में ला दिया है। इससे पहले भी वह अनुज सिंह के नामांकन के दौरान समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं।

    वहीं जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन मिला है। ऐसे में एक ही सीट पर जेडीयू उम्मीदवार के सामने उसकी ही पार्टी के विधायक का दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करना चुनावी मुकाबले को राजनीतिक रूप से खास बना रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.