Human Live Media

HomeStateBiharअनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और कार्रवाई, 25 नवंबर तक खाली करना होगा सरकारी आवास

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और कार्रवाई, 25 नवंबर तक खाली करना होगा सरकारी आवास

मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार सरकार
4dce7eef764b0e20e5807f970a08e6651689592190125624_original

मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिहार सरकार ने उन्हें पटना स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। मॉल रोड स्थित आवास संख्या-01 को 25 नवंबर 2026 तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से उनका मनोनयन रद्द किए जाने के बाद की गई है।

Table of Contents

    जानकारी के मुताबिक, नीलम देवी राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की सदस्य थीं। इस पद पर रहते हुए उन्हें उप मंत्री का दर्जा प्राप्त था। इसी आधार पर विभागीय कार्यालय आदेश संख्या-73, दिनांक 19 मई 2026 के तहत उन्हें पटना के मॉल रोड स्थित आवास संख्या-01 आवंटित किया गया था।

    अब मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना संख्या-578, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के तहत नीलम देवी का समिति के सदस्य के रूप में मनोनयन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया।

    संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में पटना केंद्रीय पूल नियमावली, 1986 का उल्लेख किया गया है। नियमावली के नियम 11(2)(1) के अनुसार, संबंधित पद या सेवा समाप्त होने के बाद सरकारी आवास अपने पास रखने की अनुमन्य अवधि एक महीने निर्धारित है।

    इसी प्रावधान के आधार पर नीलम देवी को 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने पत्र में स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मॉल रोड स्थित आवास संख्या-01 खाली कर संबंधित विभागीय प्रक्रिया पूरी की जाए।

    गौरतलब है कि अनंत सिंह और नीलम देवी को JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में लगातार घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। अब नीलम देवी का समिति से मनोनयन रद्द होने और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस के बाद यह मामला फिर चर्चा में है।

    Loading

    Comments are off for this post.