Last updated: November 7th, 2026 at 01:43 pm

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए AGMUT कैडर के दो IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राकेश मिन्हास और फ़ज़-उल-हसीब को जम्मू-कश्मीर से लद्दाख भेजा गया है। दोनों अधिकारियों का तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 से जारी आदेश में बताया गया है कि सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत 2016 बैच के IAS अधिकारी राकेश मिन्हास और 2018 बैच के IAS अधिकारी फ़ज़-उल-हसीब को नई जिम्मेदारी के लिए लद्दाख स्थानांतरित किया गया है।
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों का तबादला अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले के बाद अब दोनों अधिकारी लद्दाख में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।
![]()
Comments are off for this post.