Human Live Media

HomePoliticsपटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले PM मोदी, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी बिहार की तस्वीर

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले PM मोदी, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी बिहार की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर एक खास राजनीतिक मुलाकात देखने को मिली। शनिवार को
WhatsApp Image 2026-11-21 at 3.14.09 PM (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर एक खास राजनीतिक मुलाकात देखने को मिली। शनिवार को विशेष विमान से पटना पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब दो मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।

Table of Contents

    पीएम मोदी और नीतीश कुमार की इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है। दरअसल, प्रधानमंत्री अपने बिहार दौरे पर राज्य को करीब 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर स्वागत और संक्षिप्त बातचीत के बाद पीएम मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए वैशाली रवाना हो गए।

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल भी प्रमुख रूप से शामिल है। करीब 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा। साथ ही महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। राघोपुर दियारा के लोगों को भी इससे आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे में बिहार के लिए कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है। कुल 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन और लगभग 14,450 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

    इन योजनाओं में बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई, राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, बिजली वितरण और ट्रांसमिशन से जुड़ी योजनाएं, शहरी जलापूर्ति तथा सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क से जुड़ी पहल भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है।

    प्रधानमंत्री 100 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों के नए घरों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी निर्धारित है। ऐसे में पीएम मोदी का यह बिहार दौरा राजनीतिक मुलाकात के साथ-साथ विकास परियोजनाओं के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.