Last updated: October 13th, 2025 at 03:27 am

सासाराम। रोहतास नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के पुत्र और सह जाप के पूर्व नेता तोहराब नियाज़ी अब जनसुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बन गए हैं। पांच दिन पहले उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
पार्टी संरक्षक प्रशांत किशोर ने तोहराब नियाज़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, तोहराब नियाज़ी को सासाराम विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव में पार्टी का मजबूत उम्मीदवार भी माना जा रहा है। उनके नेतृत्व और लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि तोहराब नियाज़ी की प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के साथ ही जनसुराज पार्टी की स्थिति और भी मजबूत होगी और आगामी चुनाव में नए मोर्चे पर मजबूती के साथ उतर सकेगी।
![]()
No Comments