Last updated: November 1st, 2025 at 01:00 am

सासाराम (रोहतास): बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशानुसार बुधवार को सासाराम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत CAPF के जवानों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से जयपुर, भसहि, बहराद सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में व्यापक गश्ती की। जवानों ने घर-घर जाकर और बाजारों में लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और विश्वास दिलाया कि मतदान के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना तथा मतदाताओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है। अभियान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत निरंतर जारी रहेगा, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोका जा सके।
![]()
No Comments