Human Live Media

HomeStateBiharचुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, डीएवी अदमापुर में चला मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम

चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, डीएवी अदमापुर में चला मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम

सासाराम (रोहतास): बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को लेकर मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को
IMG-20251029-WA0016

सासाराम (रोहतास): बिहार विधानसभा चुनाव–2025 को लेकर मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को डीएवी स्कूल, अदमापुर, सासाराम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक चलेगा, जबकि 4 नवम्बर को मतगणना पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न होगा।

Table of Contents

     

    प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ। प्रथम पाली (सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक) में 207-चेनारी विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन एवं मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया, वहीं द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक) में 208-सासाराम विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

     

    मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया, प्रपत्र भरने, पहचान सत्यापन एवं रिपोर्टिंग से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। मतदान अधिकारियों को ECI Net Pro App एवं Eletraces App के प्रयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

     

    अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को मतदान से पूर्व की तैयारियों, मतदान दिवस की प्रक्रिया तथा मतदान उपरांत ईवीएम जमा करने की निर्धारित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान की गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

     

    साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम की उपस्थिति में 208-सासाराम विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर दंडाधिकारियों को भी उनके कार्य एवं दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया।

    प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण 208-सासाराम एवं 213-काराकाट विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य प्रेक्षक अधिकारियों द्वारा भी किया गया।

     

    प्रथम पाली में कुल 1706 कर्मी उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में 1847 कर्मियों ने भाग लिया। उपस्थिति प्रतिवेदन तैयार कर कार्मिक प्रबंधन कोषांग को भेजा गया।

    Loading

    No Comments