Human Live Media

HomeStateBiharडाटा ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार निगरानी टीम की कार्रवाई, अकोढ़ीगोला बीआरसी का मामला

डाटा ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार निगरानी टीम की कार्रवाई, अकोढ़ीगोला बीआरसी का मामला

डालमियानगर। निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अकोढ़ीगोला बीआरसी में कार्यरत एक डाटा ऑपरेटर
IMG-20251212-WA0013

डालमियानगर। निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अकोढ़ीगोला बीआरसी में कार्यरत एक डाटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे प्रयाग बिगहा मोड़ के समीप उस समय दबोचा, जब वह गोपी बिगहा मध्य विद्यालय के एक शिक्षक से पैसे ले रहा था।

Table of Contents

     

    सूत्रों के अनुसार, शिक्षक से किसी लंबित कार्य को आगे बढ़ाने के नाम पर डाटा ऑपरेटर ने 15 हजार रुपये की अवैध मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तय स्थान पर पहुंचकर आरोपी को नगदी के साथ पकड़ लिया।

     

    गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को लेकर पटना रवाना हो गई, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। विभाग यह भी पता लगा रहा है कि क्या डाटा ऑपरेटर इसी तरह अन्य शिक्षकों या कर्मियों से भी अवैध वसूली करता था।

     

    वहीं, इस कार्रवाई के बाद बीआरसी कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

     

    निगरानी विभाग ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    Loading

    No Comments