Human Live Media

HomeStateBiharएनएच-319 पर गलत लेन बनी हादसे की वजह, बाइक पर चढ़ा ट्रक

एनएच-319 पर गलत लेन बनी हादसे की वजह, बाइक पर चढ़ा ट्रक

कोचस रोहतास । राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज के पास मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गलत
IMG-20251214-WA0050

कोचस रोहतास । राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज के पास मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गलत लेन में घुसी मोटरसाइकिल के ऊपर एक ट्रक चढ़ गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक, ठेला चालक और ट्रक चालक तीनों बाल-बाल बच गए।

Table of Contents

     

    हालांकि हादसे में मोटरसाइकिल और ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को तत्काल खाली कराते हुए यातायात को सुचारू कराया।

     

    थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Loading

    No Comments