Last updated: December 15th, 2025 at 02:21 am

कोचस/रोहतास। नगर पंचायत ने शहर के प्रमुख इलाकों में फैले अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में महात्मा गांधी चौक और आसपास के क्षेत्रों से फुटपाथ अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को नगर पंचायत के अधिकारियों की टीम ने बैठक कर अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मछली मंडी स्थित महात्मा गांधी चौक के चारों दिशाओं में फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को अंचलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से जमीन की मार्किंग कराई जाएगी। इसके बाद चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
नगर पंचायत का कहना है कि अतिक्रमण के कारण चौक और आसपास के इलाकों में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। अभियान के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान चलाया जाएगा।
![]()
No Comments