Human Live Media

HomeStateBiharपुलिस की बड़ी कार्रवाई, महादलित टोलों से 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महादलित टोलों से 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

कोचस। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बलथरी, कपसियां और सहवलियां गांव के महादलित टोलों में
IMG-20251214-WA0046

कोचस। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बलथरी, कपसियां और सहवलियां गांव के महादलित टोलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया गया।

Table of Contents

     

    छापेमारी के दौरान जमीन खोदकर गाड़े गए अवैध शराब निर्माण के उपकरण, केमिकल और अन्य सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि तीनों महादलित टोलों के आसपास से 2000 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट की गई है। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे सभी उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

     

    थानाध्यक्ष ने बताया कि जिन-जिन स्थानों पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था, वहां के जमीन मालिकों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

    Loading

    No Comments