Human Live Media

HomeStateBiharनरवर भगीरथा में टीएलएम मेले का आयोजन, शिक्षकों ने शिक्षण सामग्री का किया प्रभावी प्रदर्शन

नरवर भगीरथा में टीएलएम मेले का आयोजन, शिक्षकों ने शिक्षण सामग्री का किया प्रभावी प्रदर्शन

कोचस रोहतास।  संकुल संसाधन केंद्र श्री शिवपूजन सिंह शास्त्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरवर भगीरथा में टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेले
IMG-20251213-WA0027

कोचस रोहतास। 

Table of Contents

    संकुल संसाधन केंद्र श्री शिवपूजन सिंह शास्त्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरवर भगीरथा में टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेले का आयोजन किया गया। मेले का नेतृत्व संकुल संसाधन केंद्र की संचालक एवं विद्यालय की प्राचार्या मीना तथा संकुल समन्वयक घुरफेकन चौधरी ने किया।

     

    टीएलएम मेले में संकुल संसाधन केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं उनके सहयोग के लिए आए छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कक्षा शिक्षण में उपयोग की जाने वाली विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया।

     

    मेले के दौरान छात्रों ने आगंतुकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि इन टीएलएम का कक्षा में किस प्रकार प्रयोग किया जाता है। वहीं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रदर्शित शिक्षण सामग्री के उपयोग, महत्व एवं शैक्षणिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

     

    टीएलएम प्रदर्शनी में भाषा वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिदासपुर, गणित एवं पर्यावरण वर्ग में राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय नरवर भगीरथा तथा अंग्रेजी वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भगतगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिदासपुर, भरहुआ, भगतगंज, धबछुआ तथा मध्य विद्यालय नरवर, नरवर भगीरथा और खुदरू सारोसेर के प्रतिभागियों को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

     

    कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक घुरफेकन चौधरी एवं संकुल संचालक मीना ने कहा कि शिक्षण को सहज, सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए कक्षा शिक्षण में शिक्षण-अधिगम सामग्री का नियमित उपयोग आवश्यक है।

     

    इस अवसर पर जूरी सदस्य के रूप में कमलाकांत राय, सत्येंद्र कुमार अत्रेय, वेंकटेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, विजय कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार प्रजापति, सविता कुमारी, जमीला खातून, नीतू कुमारी, अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार, कृष्ण देव मिश्रा, मनोज कुमार राम तथा अंजली कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Loading

    No Comments