Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर जोर

रोहतास में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर जोर

रोहतास। समाहरणालय रोहतास के सभागार में मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति
WhatsApp Image 2025-12-23 at 20.35.58

रोहतास।
समाहरणालय रोहतास के सभागार में मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLSRC) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता में जिले के अग्रणी प्रबंधक श्री शैलेश कुमार ने पूर्व DLCC बैठक (दिनांक 18.08.2025, जून 2025 तिमाही) की कार्यवाही की संपुष्टि हेतु प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध सितंबर 2025 तक की उपलब्धि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी बैंकों को ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। जिन बैंकों का ऋण-जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम पाया गया, उन्हें शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि 30 सितंबर 2025 तक जिले में सभी बैंकों द्वारा वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत कुल 3485.10 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य का 41.28 प्रतिशत है। इसमें कृषि क्षेत्र में 854.98 करोड़ रुपये, एमएसएमई क्षेत्र में 1774.56 करोड़ रुपये, अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 50.64 करोड़ रुपये तथा गैर-प्राथमिक क्षेत्र में 804.92 करोड़ रुपये का ऋण शामिल है। सभी बैंकों को शीघ्र शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री आशीष रंजन ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर सभी बैंकर्स को बधाई दी। वहीं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया।
कृषि आधारित ऋण पर चर्चा के दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने हाई वैल्यू क्रॉप एवं खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को कृषि उद्यमी बनाने के लिए बैंकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) के तहत ऋण उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही केसीसी पशुपालन एवं मत्स्यपालन के अंतर्गत लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ श्री राहुल कुमार ने “आपका पूंजी, आपका अधिकार” अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी बैंकों से इसमें पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैठक में उपस्थित जिला प्रशासन एवं बैंक पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ बैठक संपन्न

Table of Contents

    Loading

    No Comments