Human Live Media

HomeStateBihar*निःशुल्क शिक्षा की मिसाल बनीं रोहतास की नूतन पांडेय, बेंगलुरु में ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव’ में हुआ सम्मान*

*निःशुल्क शिक्षा की मिसाल बनीं रोहतास की नूतन पांडेय, बेंगलुरु में ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव’ में हुआ सम्मान*

डेहरी-ऑन-सोन। रोहतास जिले की शिक्षिका व समाजसेविका नूतन पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान से जिले ही
WhatsApp Image 2025-12-23 at 19.12.12

डेहरी-ऑन-सोन।
रोहतास जिले की शिक्षिका व समाजसेविका नूतन पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान से जिले ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद 200 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें बेंगलुरु में आयोजित ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव’ (सीजन–3) में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने प्रदान किया। सम्मान समारोह के दौरान नूतन पांडेय के सामाजिक और शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि उनका प्रयास बिहार के भविष्य निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ मंत्री दिलीप जायसवाल, बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी तथा डेहरी विधायक सोनू सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नूतन पांडेय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का उनका प्रयास अनुकरणीय है।
नूतन पांडेय लंबे समय से रोहतास जिले में गरीब, असहाय और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और सेवा भाव से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
सम्मान मिलने के बाद नूतन पांडेय ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों की है, जिन्होंने संघर्ष के बावजूद शिक्षा को अपना हथियार बनाया। उन्होंने आगे भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बेंगलुरु में आयोजित ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव’ का उद्देश्य बिहार की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उन्नति में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर दूसरों को प्रेरित करना है। नूतन पांडेय का चयन इसी उद्देश्य को सशक्त रूप से दर्शाता

Table of Contents

    Loading

    No Comments