Human Live Media

HomeBlogपांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर
election-commision

भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग ने इसके लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस वर्ष पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल जून से पहले समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग को निर्धारित समय से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Table of Contents

    विधानसभाओं का कार्यकाल कब तक

    चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई तक है, जबकि तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त होगा। वहीं असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई और पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है। इन पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में लगभग 7 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें करीब 3.6 करोड़ पुरुष, 3.4 करोड़ महिलाएं और 1402 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं।

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। राज्य में करीब 5.6 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें लगभग 2.7 करोड़ पुरुष, 2.8 करोड़ महिलाएं और 7617 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पिछले चुनाव में डीएमके ने 133 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और एम. के. स्टालिन मुख्यमंत्री बने थे।

    असम

    असम में 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। यहां लगभग 2.4 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें करीब 1.2 करोड़ पुरुष और 1.2 करोड़ महिला मतदाता हैं। पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुए थे और एनडीए ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने थे।

    केरल

    केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। राज्य में लगभग 2.6 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.3 करोड़ पुरुष और 1.3 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। पिछली बार एक चरण में हुए चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।

    पुडुचेरी

    पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यहां करीब 9.4 लाख मतदाता हैं, जिनमें 4.4 लाख पुरुष, लगभग 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पिछले चुनाव में एनडीए ने 16 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने थे। अब चुनाव आयोग की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन पांचों राज्यों में मतदान की तारीखों और चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

    Loading

    Comments are off for this post.