Last updated: April 10th, 2026 at 01:05 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। Aअसदुद्दीन ओवैसीकी पार्टी AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन खत्म करने का फैसला लिया है। पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि अब एआईएमआइएम आगामी चुनावों में बिना किसी सहयोगी दल के अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।
वीडियो विवाद के बाद लिया फैसला
सूत्रों के मुताबिक, हुमायूं कबीर से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व नाराज हो गया। AIMIM ने साफ किया कि वह किसी भी ऐसे बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती, जिससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
ओवैसी का कड़ा रुख
पार्टी ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जाएगा। इसी कारण गठबंधन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया। पार्टी अब अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है
हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया
गठबंधन टूटने के बाद हुमायूं कबीर ने इस पर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं चाहते। यह घटनाक्रम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है, जहां AIMIM अब अकेले चुनाव लड़कर अपनी ताकत आजमाने की तैयारी में है।
![]()
Comments are off for this post.