Human Live Media

HomeNews“कैबिनेट विस्तार पर मंथन तेज, सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से अहम मुलाकात”

“कैबिनेट विस्तार पर मंथन तेज, सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से अहम मुलाकात”

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच सियासी हलचल और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट
WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.28.14 AM

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच सियासी हलचल और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Table of Contents

    इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि सरकार के गठन के बाद अब तक कैबिनेट का विस्तार न होने के कारण सभी विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों पर ही है, जिससे प्रशासनिक दबाव भी बढ़ा हुआ है।

    राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि जल्द ही मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देकर केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी ली जा सकती है। इसी कड़ी में जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बीच दिल्ली में भी लगातार बैठकों का दौर जारी है।

    विपक्ष इस देरी को मुद्दा बनाकर सरकार पर हमला कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने आरोप लगाया है कि गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है, जिसकी वजह से कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है।

    हालांकि, सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है, जिससे राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल देखने को मिलेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.