Human Live Media

HomeNewsतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार, बहुमत नहीं होने पर विजय को राज्यपाल ने रोका

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार, बहुमत नहीं होने पर विजय को राज्यपाल ने रोका

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में
tvk-chief-vijay-has-met-tamil-nadu-governor-rajendra-arlekar-twice-since-the-poll-results-were-decla-075742661-16x9_0

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके (TVK) अभी तक सरकार नहीं बना सकी है, क्योंकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे चल रही है। इसी बीच राज्यपाल और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है।

Table of Contents

    सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को स्पष्ट कर दिया है कि पर्याप्त समर्थन के बिना उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जा सकती। राजभवन में हुई बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि सरकार बनाने के लिए विधानसभा में बहुमत साबित करना जरूरी है।

    234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन चाहिए। टीवीके के पास फिलहाल 108 विधायक हैं। कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन के बाद भी पार्टी का आंकड़ा 113 तक ही पहुंच पा रहा है। ऐसे में बहुमत के लिए अभी कुछ और सहयोगियों की जरूरत बनी हुई है।

    वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा और राज्यपाल पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण सरकार गठन में देरी की जा रही है। पार्टी का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते टीवीके को सरकार बनाने का पहला मौका मिलना चाहिए।

    उधर वाम दलों और कुछ क्षेत्रीय पार्टियों ने भी विजय को सरकार गठन का अवसर देने की मांग की है। टीवीके लगातार अन्य दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश में लगी हुई है। पार्टी नेताओं का दावा है कि जल्द ही बहुमत का आंकड़ा पूरा कर लिया जाएगा।

    तमिलनाडु की राजनीति में अब सबकी नजर विजय की अगली रणनीति और संभावित गठबंधन पर टिकी हुई है।

    Loading

    Comments are off for this post.