Human Live Media

HomeNewsपुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान PoK में ढेर, ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां

पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान PoK में ढेर, ऑफिस में घुसकर बरसाईं गोलियां

साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े एक बड़े नाम हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हत्या
pulwama-attack-mastermind-213145372-16x9_0

साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े एक बड़े नाम हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने मुजफ्फराबाद स्थित उसके ऑफिस में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Table of Contents

    सूत्रों के अनुसार, हमजा बुरहान लंबे समय से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था और पुलवामा हमले की साजिश रचने वालों में उसका नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक उसके दफ्तर में पहुंचे और बेहद करीब से गोलीबारी कर फरार हो गए।

    हमजा बुरहान मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके का रहने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कुछ साल पहले पाकिस्तान चला गया था और वहां आतंकी नेटवर्क के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा था। उस पर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने और आतंकी संगठनों के लिए भर्ती कराने के आरोप भी लगते रहे हैं।

    खुफिया सूत्रों के अनुसार, उसे पाकिस्तान में विशेष सुरक्षा और सुविधाएं भी मिली हुई थीं। बताया जाता है कि उसके ऑफिस की सुरक्षा में हथियारबंद गार्ड तैनात रहते थे, लेकिन इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

    गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में CRPF के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। बाद में भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

    अब हमजा बुरहान की मौत को पुलवामा हमले से जुड़े नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Loading

    Comments are off for this post.