Human Live Media

HomeNewsजमीन कब्जा और रंगदारी केस में बड़ी कार्रवाई, पटना से गिरफ्तार हुआ RJD विधायक ओसामा का करीबी

जमीन कब्जा और रंगदारी केस में बड़ी कार्रवाई, पटना से गिरफ्तार हुआ RJD विधायक ओसामा का करीबी

बिहार में जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजद विधायक ओसामा शहाब
siwannew5_1629611488

बिहार में जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजद विधायक ओसामा शहाब के करीबी माने जाने वाले पूर्व मुखिया साबिर मियां को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पटना से हिरासत में लिया।

Table of Contents

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अब सिवान लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला जमीन पर अवैध कब्जा, मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, यह केस एक चिकित्सक परिवार की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। आरोप है कि जमीन पर दबाव बनाकर कब्जा करने की कोशिश की गई और विरोध करने पर धमकी देने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए।

    सिवान पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान कई लोगों के नाम सामने आए थे। इसी क्रम में पूर्व मुखिया साबिर मियां को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, केस में राजद विधायक ओसामा शहाब का नाम भी जांच के दौरान चर्चा में आया है।

    सूत्रों के मुताबिक, साबिर मियां अपनी बीमार रिश्तेदार को देखने पटना के एक अस्पताल गया था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जमीन कब्जाने और कथित रंगदारी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले को लेकर सिवान और आसपास के राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

    Loading

    Comments are off for this post.