Human Live Media

HomeNewsTRE-4 भर्ती को लेकर सरकार सतर्क, आज होगी हाई लेवल बैठक; शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने के संकेत

TRE-4 भर्ती को लेकर सरकार सतर्क, आज होगी हाई लेवल बैठक; शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने के संकेत

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर बढ़ते विरोध और अभ्यर्थियों के दबाव के बीच राज्य सरकार अब सक्रिय
DSC_8508-e1763824778752

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर बढ़ते विरोध और अभ्यर्थियों के दबाव के बीच राज्य सरकार अब सक्रिय मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शाम महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है, जिसमें शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

Table of Contents

    सूत्रों के अनुसार, बैठक में TRE-4 भर्ती से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सरकार रिक्त पदों की स्थिति, भर्ती प्रक्रिया की प्रगति और संभावित नोटिफिकेशन को लेकर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ले सकती है। लंबे समय से भर्ती विज्ञापन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों की नजर अब इसी बैठक पर टिकी हुई है।

    पिछले कुछ दिनों से पटना सहित कई जिलों में शिक्षक अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षक पद खाली हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभ्यर्थी जल्द नोटिफिकेशन जारी करने और परीक्षा कैलेंडर घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग विभिन्न जिलों से खाली पदों का अंतिम आंकड़ा जुटाने में लगा हुआ है। कई जिलों की रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है, जबकि बाकी जिलों से जानकारी आने का इंतजार है। सरकार चाहती है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक देरी न हो।

    बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। संभावना जताई जा रही है कि बैठक के बाद शिक्षा विभाग को जल्द TRE-4 भर्ती अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया जा सकता है।

    राजनीतिक स्तर पर भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शिक्षक भर्ती का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी TRE-4 को लेकर अभियान तेज है और अभ्यर्थी सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग कर रहे हैं।

    अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द स्पष्ट घोषणा कर सकती है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।

    Loading

    Comments are off for this post.