Human Live Media

HomeNews“सीएम आवास के पास मिली शराब की बोतल पर गरमाई राजनीति, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा”

“सीएम आवास के पास मिली शराब की बोतल पर गरमाई राजनीति, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा”

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास
image_870x580_6a10467e3c2f3

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास शराब की बोतल मिलने की खबर सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Table of Contents

    राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख  लालू यादव की बेटी  रोहिणी आचार्या ने इस मामले को लेकर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री  पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि जब राज्य में शराबबंदी लागू है, तो आखिर शराब मुख्यमंत्री आवास के पास तक कैसे पहुंच रही है।

    रोहिणी आचार्य ने कहा कि इससे पहले भी विधानसभा परिसर और सरकारी कार्यालयों के आसपास शराब की बोतलें मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शराबबंदी केवल कागजों और सरकारी दावों तक सीमित होकर रह गई है।

    उन्होंने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि अगर सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में भी शराब पहुंच रही है, तो यह कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रोहिणी ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में अवैध शराब कारोबारियों का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है और आम लोगों के बीच यह धारणा बन चुकी है कि उन्हें सत्ता और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।

    गौरतलब है कि हाल ही में पटना सचिवालय में एक अधिकारी के कार्यालय के पास भी शराब की खाली बोतल मिलने का मामला सामने आया था। अब मुख्यमंत्री आवास के समीप ऐसी घटना ने शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

    Loading

    Comments are off for this post.