Human Live Media

HomeNews“विभाग बदला है, इरादे नहीं” मुजफ्फरपुर में विजय सिन्हा का बड़ा बयान

“विभाग बदला है, इरादे नहीं” मुजफ्फरपुर में विजय सिन्हा का बड़ा बयान

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा
1002969973_1766240667

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विभाग बदलने से उनके काम करने के तरीके और जनता के प्रति जिम्मेदारी में कोई बदलाव नहीं आया है।

Table of Contents

    राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम में पहुंचे विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों की समस्याओं का समाधान और उनकी जमीन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी। उन्होंने मंच से कहा कि वे केवल किसी एक विभाग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे बिहार की चिंता करते हैं।

    अपने संबोधन में उन्होंने इशारों-इशारों में भ्रष्टाचार और सिस्टम की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी गड़बड़ी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हैं, तब परिस्थितियां बदल जाती हैं और जिम्मेदारियां दूसरे विभाग में चली जाती हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि इससे उनके संकल्प पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।

    कृषि मंत्री ने कहा कि लोगों को लगा होगा कि विभाग बदलने के बाद उनकी सक्रियता कम हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा और जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वे आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

    कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिहार के किसानों, कृषि विकास और लीची उत्पादन को लेकर भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.