Last updated: June 15th, 2026 at 11:41 am

गोपालगंज में एमपी-एमएलए कोर्ट ने मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सहित कुल नौ आरोपियों को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। यह फैसला सीआईडी जांच के बीच सुनाया गया, जिससे सभी आरोपियों को अस्थायी राहत मिल गई है।
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश जारी किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पटना हाईकोर्ट से आए अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन ने सभी आरोपियों की ओर से पैरवी करते हुए उन्हें निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की थी।
मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव का है, जहां 2-3 मई को एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मीरगंज पुलिस ने अनंत सिंह, गुंजन सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हथियारों की बैलिस्टिक जांच के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय पर हथियार और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर मामले में नई धाराएं जोड़ने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई थी।
इसी बीच, मामले की जांच अब बिहार के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को सौंप दी गई है। इसके बाद गोपालगंज पुलिस से जांच की जिम्मेदारी वापस ले ली गई और पूरी जांच अब सीआईडी के अधीन चल रही है। फिलहाल अदालत के इस फैसले के बाद सभी नौ आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गई है, जिससे उन्हें बड़ी कानूनी राहत मिली है।
![]()
Comments are off for this post.