Last updated: June 24th, 2026 at 03:55 am

Bihar News: कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले को लेकर आज उनके पैतृक गांव बिलौटी में बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस महापंचायत को ‘न्याय आंदोलन’ का अहम चरण माना जा रहा है।
देशभर से लोगों के शामिल होने का दावा
आयोजकों के अनुसार इस महापंचायत में बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों से हजारों लोग शामिल हो सकते हैं। अनुमान है कि कार्यक्रम में 5 से 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुट सकती है।
कई सामाजिक और धार्मिक संगठन होंगे शामिल
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें करणी सेना, परशुराम महासभा, हिंदू महासभा, ब्राह्मण महासभा और हिंदू जागरण मंच जैसे संगठन प्रमुख रूप से शामिल बताए जा रहे हैं।
कानूनी विशेषज्ञ भी रखेंगे अपनी राय
महापंचायत में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है, जो मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं पर अपनी राय रखेंगे। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
बगीचे में बनाया गया आयोजन स्थल
कार्यक्रम के लिए बिलौटी गांव में बक्सर-आरा फोरलेन के पास एक बड़े बगीचे को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। यहां विशाल पंडाल, मंच, पेयजल, भोजन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
स्थानीय स्तर पर जोर-शोर से तैयारी
महापंचायत को सफल बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता और विभिन्न संगठन लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
![]()
Comments are off for this post.