Human Live Media

HomeNewsदेवोत्थानी एकादशी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचकोसी परिक्रमा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल

देवोत्थानी एकादशी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचकोसी परिक्रमा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल

देवोत्थानी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार तड़के से ही सड़कों
image-2026-11-21T131412.015

देवोत्थानी एकादशी के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार तड़के से ही सड़कों पर भक्तों का रेला नजर आया। सुबह करीब तीन बजे श्रद्धालुओं ने जलपा मंदिर से नंगे पांव पंचकोसी परिक्रमा की शुरुआत की। इस धार्मिक यात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

Table of Contents

    परिक्रमा के दौरान पूरा मार्ग जय श्रीराम के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। श्रद्धालु रामधुन गाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान अयोध्या का माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया।

    जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के अनुसार, इस वर्ष पंचकोसी परिक्रमा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। खास बात यह है कि इस बार परिक्रमा में जुटी भीड़ का आंकड़ा 14 कोसी परिक्रमा से भी अधिक बताया जा रहा है।

    पंचकोसी परिक्रमा के अलावा राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में भी भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। अनुमान के मुताबिक, दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर करीब दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। रामलला के दर्शन करने के बाद भक्तों ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के चरणों में भी शीश नवाया।

    देवोत्थानी एकादशी पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की यह भीड़ एक बार फिर रामनगरी की धार्मिक महत्ता और लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है।

    Loading

    Comments are off for this post.