Human Live Media

HomeNewsबेंगलुरु में CJP का SIR विरोध प्रदर्शन, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई CEC के इस्तीफे की मांग

बेंगलुरु में CJP का SIR विरोध प्रदर्शन, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई CEC के इस्तीफे की मांग

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को चुनावी वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।
images – 2026-10-08T170307.512

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को चुनावी वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। फ्रीडम पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता-समाजसेवी प्रकाश राज भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की।

Table of Contents

    ‘जनता की अदालत’ में SIR को लेकर उठे सवाल

    आयोजकों ने प्रदर्शन को ‘जनता की अदालत’ का नाम दिया। उनका कहना था कि कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे लोग सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की समस्या का सामना करना पड़ा।

    प्रदर्शन के दौरान ‘Error 404-Name Not Found’, ‘Gyanesh, It’s Done Bro’ और ‘Don’t Erase Us, Hear Us’ जैसे संदेशों वाले पोस्टर दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग भी उठाई।

    ध्रुव राठी बोले- सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आया

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ध्रुव राठी ने कहा कि वह यहां सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं आए हैं। उन्होंने SIR को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठाए।

    वहीं, प्रकाश राज ने SIR को लेकर आपत्ति जताते हुए इसे नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। ये आरोप प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए हैं।

    CJP ने आंदोलन जारी रखने की बात कही

    CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि संगठन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखेगा। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजकों ने इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता जताने के लिए ‘चप्पल प्रदर्शन’ की भी योजना बताई थी।

    Loading

    Comments are off for this post.