Human Live Media

HomeNewsबिहार कैबिनेट की अहम बैठक 17 जून को, महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त पर लग सकती है मुहर

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक 17 जून को, महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त पर लग सकती है मुहर

बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 17 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह
1200-675-26923469-thumbnail-16×9-samrat-choudhary

बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 17 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 5 बजे होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Table of Contents

    कैबिनेट विभाग द्वारा बैठक की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई एजेंडे इस बैठक में चर्चा के लिए रखे जाएंगे, जिन पर सरकार की मुहर लग सकती है।

    सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त हो सकती है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा चुकी है। माना जा रहा है कि लाखों महिलाओं को इससे राहत मिल सकती है, हालांकि अंतिम निर्णय कैबिनेट बैठक में ही होगा।

    इससे पहले पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इनमें रोजगार, विकास और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल थे।

    उस बैठक में रैयती जमीन की मापी शुल्क में बढ़ोतरी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए हजारों करोड़ रुपये की स्वीकृति और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

    इसके अलावा 15 साल पुराने सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग नीति और नए वाहनों की खरीद पर छूट से जुड़े प्रावधानों पर भी सहमति बनी थी। अब सभी की निगाहें 17 जून की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां एक बार फिर कई बड़े फैसलों पर अंतिम मुहर लग सकती है, खासकर महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त को लेकर।

    Loading

    Comments are off for this post.