Human Live Media

HomeNewsझारखंड स्टेट बार काउंसिल को मिली नई टीम, एके चतुर्वेदी अध्यक्ष और रिंकू भगत बने उपाध्यक्ष

झारखंड स्टेट बार काउंसिल को मिली नई टीम, एके चतुर्वेदी अध्यक्ष और रिंकू भगत बने उपाध्यक्ष

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एडवोकेट एके चतुर्वेदी को काउंसिल का
jharkhand-state-bar-council-webp

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एडवोकेट एके चतुर्वेदी को काउंसिल का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, रिंकू भगत उपाध्यक्ष और प्रशांत सिंह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने तीनों पदों के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।

Table of Contents

    अध्यक्ष पद पर एके चतुर्वेदी को मिले 15 वोट

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कुल 26 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एके चतुर्वेदी को 15 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रिंकू भगत को 10 वोट हासिल हुए। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य पद पर प्रशांत सिंह ने 18 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।

    अधिवक्ताओं के हितों पर काम करने का भरोसा

    चुनाव परिणाम सामने आने के बाद राज्यभर के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों का आभार जताया और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए काम करने का भरोसा दिया।

    उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और बार काउंसिल की गरिमा को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अब नई टीम से राज्य के अधिवक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद है।

    Loading

    Comments are off for this post.