Human Live Media

HomeStateBiharमहंगाई को लेकर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- ‘डायन’ अब ‘महारानी’ बनकर बैठी है

महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- ‘डायन’ अब ‘महारानी’ बनकर बैठी है

महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा निशाना
untitled-2025-11-14t084249-1763089990

महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज, बिजली और रसोई गैस की कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Table of Contents

    तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि महंगाई की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग लगातार आर्थिक दबाव झेल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले महंगाई को ‘डायन’ बताया था, वे अब उसी महंगाई के साथ सत्ता में बैठे हैं। इसी तंज के साथ उन्होंने कहा कि “मोदी के लिए महंगाई अब डायन नहीं, महारानी है।”

    उज्ज्वला योजना को लेकर भी उठाए सवाल

    तेजस्वी यादव ने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए सरकार से इसकी जमीनी स्थिति की समीक्षा करने की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि महंगे गैस सिलेंडर के कारण गरीब परिवारों के घरों में सिलेंडर खाली पड़े हैं। उन्होंने सरकार से गांव-गांव जाकर योजना की वास्तविक स्थिति देखने की मांग की।

    गैस सिलेंडर की कीमत पर बीजेपी को घेरा

    तेजस्वी ने अपने बयान में 2014 में रसोई गैस की कीमत को लेकर भाजपा नेताओं के पुराने प्रदर्शनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय करीब 384 रुपये के सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोग अब बढ़ी कीमतों के बावजूद सरकार में हैं। उन्होंने खाद्य तेल, दाल, चीनी, आलू, प्याज, टमाटर और रसोई गैस की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर आम लोगों की रसोई और बजट पर पड़ रहा है।

    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का दावा

    तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी के मुद्दे पर उनकी पार्टी का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.