Human Live Media

HomeNewsCM के करीबी की हत्या मामले में STF का बड़ा एक्शन, बक्सर जेल से आरोपी को पूछताछ के लिए ले गई टीम

CM के करीबी की हत्या मामले में STF का बड़ा एक्शन, बक्सर जेल से आरोपी को पूछताछ के लिए ले गई टीम

पश्चिम बंगाल में चर्चित हत्या मामले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ
buxal-jail-1779421905493_v

पश्चिम बंगाल में चर्चित हत्या मामले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल एसटीएफ ने बक्सर जेल में बंद एक युवक को रिमांड पर लिया है। आरोपी से अब पश्चिम बंगाल में गहन पूछताछ की जाएगी।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम गुरुवार को बक्सर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में केंद्रीय कारा में बंद संजय राय नामक युवक से लंबी पूछताछ की। इसके बाद टीम उसे 10 दिनों के रिमांड पर अपने साथ बंगाल ले गई।

    बताया जा रहा है कि संजय राय उत्तर प्रदेश के जमानिया क्षेत्र का रहने वाला है। उसे कुछ दिन पहले राजपुर पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के दौरान उसके पास से शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

    हालांकि अब जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी ने बंगाल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर खुद को छोटे मामले में गिरफ्तार करवाया हो। इसी एंगल से STF उससे पूछताछ करने की तैयारी में है।

    दरअसल, 6 मई की रात चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि वह अपने घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। घटना के बाद से बंगाल पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    इस हत्याकांड में इससे पहले भी बक्सर से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। STF पहले मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य नाम के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। अब तीसरे युवक को रिमांड पर लिए जाने के बाद जांच और तेज हो गई है।

    हालांकि पुलिस फिलहाल मामले को लेकर ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है। लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियों से साफ है कि जांच एजेंसियां इस हाई-प्रोफाइल हत्या मामले के हर पहलू को खंगालने में जुटी हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.