Human Live Media

HomeStateBiharपटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक सुधार पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त, बेली रोड के लिए नई कार्ययोजना तैयार

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक सुधार पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त, बेली रोड के लिए नई कार्ययोजना तैयार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर
Traffic-(1)-1783181130026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों के साथ आम नागरिकों की सुविधा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

Table of Contents

    बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि नेहरू पथ (बेली रोड) पर 11 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां मेट्रो निर्माण के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन सभी स्थानों का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार और ट्रैफिक बाधाओं को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका है, वहां पहले से ही वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएं। साथ ही इन मार्गों को भी सुचारु और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने सड़क किनारे की गतिविधियों को व्यवस्थित करने और उपयुक्त स्थानों पर वेंडिंग जोन विकसित करने के भी निर्देश दिए, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो और आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।

    सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां मिलकर ट्रैफिक मैनेजमेंट की समग्र योजना को तेजी से लागू करें। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है और इसके निर्माण के दौरान नागरिकों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

    समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Loading

    Comments are off for this post.