Human Live Media

HomeNewsपटना में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल

पटना में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना
WhatsApp Image 2026-04-22 at 3.16.31 PM

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में हुई, जहां पुलिस टीम ज्वेलरी लूटकांड के आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण नगर में हुई सोना लूट की घटना की जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्धों का सुराग मिला था। इसी क्रम में जब पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची, तो आरोपियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

    घायल आरोपी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो बेऊर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है। उसे तुरंत इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया है।

    पटना के एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती के मामले में विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया।

    पूछताछ में सामने आया कि दिलीप कुमार ही वारदात के दौरान दुकान के अंदर घुसा था और मालिक के साथ मारपीट की थी। उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद सभी आरोपी एक सुनसान इलाके में इकट्ठा हुए और लूटे गए गहनों का आपस में बंटवारा किया।

    मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल बाकी फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

    इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

    Loading

    Comments are off for this post.