Last updated: September 17th, 2026 at 09:20 am

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। भारत में रूसी दूतावास की ओर से पुतिन का बधाई संदेश साझा किया गया है।
अपने संदेश में पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता, समझदारी और दूरदर्शिता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया जाता है। पुतिन ने भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करने में मोदी की भूमिका को भी अहम बताया।
पुतिन ने अपने हालिया भारत दौरे का जिक्र करते हुए नई दिल्ली में मिले स्वागत और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत सीधी, ठोस और उपयोगी रही।
साथ ही पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी की सूझबूझ और दूरदर्शिता की भी सराहना की। रूसी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत और रूस कई अहम मुद्दों पर मिलकर काम करते रहेंगे।
![]()
Comments are off for this post.