Human Live Media

HomeStateBiharDarbhangaPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, BJP ने शुरू किया महीनेभर का सेवा अभियान

PM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, BJP ने शुरू किया महीनेभर का सेवा अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी इस बार ‘सेवा और संकल्प’ अभियान के रूप में मनाने की
66dee5c747c28-pm-narendra-modi-09104681-16×9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी इस बार ‘सेवा और संकल्प’ अभियान के रूप में मनाने की तैयारी में है। पार्टी के मुताबिक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में अलग-अलग जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरभंगा में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने अभियान की जानकारी साझा की।

Table of Contents

    17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा दीप

    धर्मशीला गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों से अपने घरों में एक दीप जलाने की अपील की गई है।

    सांसद ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ दीप जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों के प्रति आभार जताने का माध्यम है।

    विपक्ष के आरोप पर BJP का पलटवार

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के विपक्ष के आरोपों पर धर्मशीला गुप्ता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को ‘सेवा और संकल्प’ की भावना समझ में नहीं आती।

    इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों को पक्के मकान, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    धर्मशीला गुप्ता ने मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर कई दावे किए। उन्होंने विपक्ष पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान देश की दिशा और दशा में बदलाव आया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है।

    BJP के मुताबिक, ‘सेवा और संकल्प’ अभियान का उद्देश्य जनसेवा के कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच पहुंचना और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है।

    Loading

    Comments are off for this post.