Human Live Media

HomeNewsसत्य निकेतन इमारत हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

सत्य निकेतन इमारत हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री
modi-1762791540

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Table of Contents

    PM मोदी ने कहा- प्रभावित लोगों की मदद में जुटे अधिकारी

    पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं।

    मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

    रविवार दोपहर दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई।

    फायर ब्रिगेड, NDRF और डॉग स्क्वाड की टीमें घटनास्थल पर तलाशी अभियान चला रही हैं। बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि उसके नीचे फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके।

    अब तक 9 लोग निकाले गए, 3 की मौत

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना सत्य निकेतन में शिव मंदिर के पास हुई, जहां एक पीजी में छात्र रहते थे।

    हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुट गए। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की स्थिति का जायजा लिया।

    Loading

    Comments are off for this post.