Human Live Media

HomeNewsपीएम मोदी ने शीर्ष उद्योगपतियों से की मुलाकात, निवेश और नई साझेदारियों पर हुआ मंथन

पीएम मोदी ने शीर्ष उद्योगपतियों से की मुलाकात, निवेश और नई साझेदारियों पर हुआ मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे के दौरान कई प्रमुख उद्योग समूहों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत
WhatsApp Image 2026-06-20 at 5.08.10 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे के दौरान कई प्रमुख उद्योग समूहों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत में निवेश और भविष्य की कारोबारी संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Table of Contents

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, फ्रांसीसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) के साथ हुई बातचीत में शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, रेलवे, निर्माण क्षेत्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के विकल्पों पर विचार किया गया।

    बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की सेवा करते हुए उनके लगातार 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं, जो उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की ताकत बताते हुए कहा कि देश ने एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति को सर्वोच्च जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके अनुसार, यह सिर्फ आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की यात्रा भी है।

    उन्होंने कहा कि भारत में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और आज देश के युवा, किसान और महिलाएं नए सपनों और अवसरों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक, भारत की विकास गाथा आर्थिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन की भी कहानी है। फ्रांस दौरे के दौरान हुई यह बैठक दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने और निवेश के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.