Human Live Media

HomeStateBiharबंटी यादव हत्याकांड: धरना स्थल पहुंचे प्रशांत किशोर, परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

बंटी यादव हत्याकांड: धरना स्थल पहुंचे प्रशांत किशोर, परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

बंटी यादव हत्याकांड को लेकर बिहार की राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। गुरुवार को जन सुराज के संस्थापक और
images (63)

बंटी यादव हत्याकांड को लेकर बिहार की राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। गुरुवार को जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर न्याय की मांग कर रहे बंटी यादव के परिजनों से मिलने धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Table of Contents

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बंटी यादव के अपहरण और बाद में शव बरामद होने की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

    गौरतलब है कि 6 जुलाई की रात पटना जंक्शन के पास न्यू करबिगहिया इलाके से बंटी यादव के अपहरण की घटना सामने आई थी। इसके बाद 11 जुलाई को उनका शव पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। परिजनों ने कपड़ों और हाथ में पहने कड़े के आधार पर उनकी पहचान की थी।

    इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि घटनास्थल के पास पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले में कथित लापरवाही के आरोप में तीन एएसआई और एक होमगार्ड को निलंबित किया जा चुका है।

    वहीं, पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    बंटी यादव की हत्या के पीछे अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस इस घटना को अन्य आपराधिक कारणों से जोड़कर जांच कर रही है, जबकि परिजनों का आरोप है कि बंटी यादव की हत्या कथित अवैध गतिविधियों का विरोध करने के कारण की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.